शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : आईटीसी, नेस्ले, ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल और डॉ रेड्डीज लैब

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें आईटीसी, नेस्ले, ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल और डॉ रेड्डीज लैब शामिल हैं।

ओरिएंट सीमेंट - कंपनी को पहली तिमाही में 7.6 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 39 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
आईटीसी - कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे पेश करेगी।
नेस्ले - कंपनी का तिमाही मुनाफा 240.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 263.4 करोड़ रुपये रहा।
डॉ रेड्डीज लैब - कंपनी आज अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल - कंपनी के बोर्ड ने 25 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी।
बायोकॉन - बायोकॉन आज वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी।
ऐक्सिस बैंक - स्नैपडील के बोर्ड ने अपने फ्रीचार्ज को बैंक को बेचने की मंजूरी दे दी है।
ग्लेनमार्क फार्मा - ग्लेनमार्क फार्मा गुरुवार को तिमाही वित्तीय आँकड़े घोषित करेगी।
कैपिटल फर्स्ट - कंपनी ने डिबेंचर जारी करके 140 करोड़ रुपये जुटाये।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज - गुरुवार को तिमाही वित्तीय आँकड़े घोषित करेगी। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!