शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विदेशी निवेशक नहीं खरीद सकेंगे कैपिटल फर्स्ट (Capital First) में शेयर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी निवेशकों के गैर-बैंकिंग वित्त फर्म कैपिटल फर्स्ट (Capital First) के शेयरों की खरीदारी पर रोक लगा दी है।

आरबीआई ने कैपिटल फर्स्ट की चुकता शेयर पूँजी में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) / विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) द्वारा अधिकतम 24% हिस्सेदारी खरीदने की सीमा पार करने के बाद यह पाबंदी लगायी है। 30 जून को कैपिटल फर्स्ट की चुकत शेयर पूँजी में 25.69% हिस्सेदारी विदेशकी निवेशकों की है।
बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 766.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 766.40 रुपये पर खुला और 777.90 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयर में 0.90 रुपये या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 767.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!