शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एम्फैसिस (Mphasis) के शेयर में 4.50% से अधिक उछाल

आज एम्फैसिस (Mphasis) का शेयर 4.50% से अधिक मजबूत हुआ है।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 6.5% घटने के बावजूद शेयर में तेजी है। 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में इसे 187.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 200.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस दौरान एम्फैसिस का कुल राजस्व 1,516.6 करोड़ रुपये से 1.3% अधिक 1,535.9 करोड़ रुपये रहा। इस तिमाही में कंपनी को 18.3 करोड़ डॉलर के ठेके भी मिले। उधर बीएसई में एम्फैसिस का शेयर 594.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 602.00 रुपये पर खुला। करीब 1.55 बजे कंपनी के शेयर में 26.80 रुपये या 4.51% की तेजी के साथ 621.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!