शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल दर साल आधार पर आईटीसी (ITC) का मुनाफा 7.4% बढ़ा

साल दर साल आधार पर आईटीसी (ITC) के अप्रैल-जून तिमाही के मुनाफे में 7.4% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 2,560 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इसके मुकाबले कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 2,385 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान आईटीसी की कुल आमदनी 13,674 करोड़ रुपये से 4.4% बढ़ कर 14,277 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का सिगरेट व्यापार 6.6% के साथ 8,774 करोड़ रुपये और इसका लाभ 8.9% अधिक 3,274 करोड़ रुपये रहा। आज सुबह से कंपनी के शेयर का रुख निचे की ओर रहा है। बीएसई में आईटीसी के शेयर ने 288.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 294.70 रुपये पर शुरुआत की है। करीब 12.20 बजे यह 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 288.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!