शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनसीएलटी ने दिखायी वीडियोकॉन (Videocon) - डिश टीवी (Dish TV) विलय योजना को हरी झंडी

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई बेंच ने वीडियोकॉन (Videocon) और डिश टीवी (Dish TV) के बीच विलय योजना को हरी झंडी दिखा दी है।

वीडियोकॉन के डिश टीवी के साथ विलय के बाद यह डिश टीवी वीडियोकॉन कहलायेगी।
बीएसई में वीडियोकॉन के शेयर ने 24.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 25.00 रुपये पर शुरुआत की, जबकि डिश टीवी का शेयर गुरुवार को 81.05 रुपये पर बंद होकर आज 80.00 रुपये पर खुला। करीब 2,50 बजे वीडियोकॉन का शेयर 0.81% की मजबूती के साथ 24.90 रुपये पर और डिश टीवी का शेयर 0.12% की बढ़त के साथ 81.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!