शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसकेएफ इंडिया (SKF India) की आमदनी और मुनाफे में वृद्धि दर्ज

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में साल दर साल आधार पर एसकेएफ इंडिया (SKF India) के शुद्ध लाभ और आमदनी में वृद्धि हुई।

पिछले साल की समान अवधि में हुए 60.40 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में कंपनी का लाभ 6.40% की बढ़त के साथ 64.27 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 725 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.79% अधिक 738.01 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में एसकेएफ इंडिया का शेयर शुक्रवार को 21.75 रुपये या 1.42% की मजबूती के साथ 1,553.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,740.00 रुपये और निचला स्तर 1,195.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख