शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

देना बैंक (Dena Bank) का घाटा हुआ कम, शुद्ध ब्याज बढ़ी

देना बैंक (Dena Bank) को 2017 अप्रैल-जून तिमाही में 132.65 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसे 279.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बीच बैंक की शुद्ध ब्याज आय 620.88 करोड़ रुपये से 8.7% बढ़ कर 675.05 करोड़ रुपये हो गयी। तिमाही दर तिमाही आधार पर देना बैंक की एनपीए में वृद्धि दर्ज की गयी है। बैंक की एनपीए 10.66% के मुकाबले 11.22% रही।
उधर बीएसई में देना बैंक का शेयर 33.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 33.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 12 बजे यह बिना किसी बढ़त या गिरावट के 33.95 रुपये पर ही है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!