शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) के मुनाफे में 32.2% गिरावट दर्ज

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में साल दर साल आधार पर रिलायंस पावर (Reliance Power) के मुनाफे में 32.2% गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 340.5 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले कंपनी ने इस बार 230.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त किया। इसका राजस्व भी 2,678.7 करोड़ रुपये से 1.6% घट कर 2,635.2 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा रिलायंस पावर का एबिटा 1.142 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,163 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 42.63% की तुलना में 44.16% रहा। इस बीच बीएसई में कंपनी का शेयर सोमवार के 45.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 45.30 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 0.88% की कमजोरी के साथ 45.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!