शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) ने किया सहायक कंपनी में निवेश

सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) ने अपनी सहायक कंपनी तराशना सर्विस में निवेश किया है।

कंपनी ने इसके 19,58,589 शेयरों को 35.74 रुपये प्रति के भाव पर खरीद कर कुल 6.99 करोड़ रुपये का निवेश किया है। तराशना सर्विस भारत में बिना बैंक वाले ग्राहकों को क्रेडिट, माइक्रो-इंश्योरेंस और बचत सुविधाएँ प्रदान करके वित्त मुहैया करती है। इस बीच बीएसई में सैटिन क्रेडिटकेयर का शेयर सोमवार के 303.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 306.50 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे यह 0.25 रुपये या 0.08% की मामूली गिरावट के साथ 303.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!