शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल दर साल आधार पर 37% अधिक रहा इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-जून तिमाही में साल दर साल आधार पर भारत की सबसे एयरलाइन इंडिगो की मालिक इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) के शुद्ध लाभ में 37% बढ़ोतरी आयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 592 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले कंपनी ने इस बार 811 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। कंपनी का राजस्व भी 25.64% अधिक 5,752.90 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा टेक महिंद्रा का एबिटा 815.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,097 करोड़ रुपयेऔर एबिटा मार्जिन 17.8% की तुलना में 19.1% रहा। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर सोमवार के 1,290.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,334.00 रुपये पर खुला, मगर गिरावट के रुख के कारण 1,270 रुपये तक फिसला। करीब साढ़े 12 बजे यह 0.80 रुपये या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 1,291.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!