शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों से चढ़ा कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) का शेयर

आज कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) के शेयर में 2.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

दरअसल वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-जून तिमाही में साल दर साल आधार पर कंटेनर कॉर्पोरेशन के शुद्ध लाभ में 36.4% बढ़ोतरी हुई। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 178.5 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले कंपनी ने इस बार 243.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। कंपनी का राजस्व भी 1,325.2 करोड़ रुपये की तुलना में 9.9% अधिक 1,456.1 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंटेनर कॉर्पोरेशन का एबिटा 24.7% अधिक 326.7 करोड़ रुपयेऔर एबिटा मार्जिन 19.8% की तुलना में 23.4% रहा। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर सोमवार के 1,147.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 1,180.00 रुपये पर खुला। करीब 12.40 बजे यह 29.60 रुपये या 2.58% की मजबूती के साथ 1,176.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!