शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) के शुद्ध मुनाफे और राजस्व में हुई वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में वित्तीय कंपनी कैपिटल फर्स्ट (Capital First) के शुद्ध मुनाफे में 36.2% और राजस्व में 31.3% की वृद्धि हुई।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 49 करोड़ रुपये के मुकाबले 67 करोड़ रुपये और राजस्व 616 करोड़ रुपये से बढ़ कर 809 करोड़ रुपये रहा। मगर इसके बावजूद आज वित्तीय कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है। बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर बुधवार के 780.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 783.00 रुपये पर खुला। करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयर में 7.55 रुपये या 0.97% की गिरावट के साथ 773.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!