शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने किया विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड का कंवर्जन

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने 30 लाख विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्डों (एफसीसीबी) का इक्विटी शेयरों में कंवर्जन किया है।

इन इक्विटी शेयरों को एफसीसीबी धारकों को ही आवंटित किया जायेगा, जिससे कंपनी की शेयर पूँजी 149.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 152.5 करोड़ रुपये हो जायेगी। बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 136.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 135.50 रुपये पर खुला और 132.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयर में 3.90 रुपये या 2.85% की कमजोरी के साथ 133.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!