शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइटन कंपनी (Titan Company) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

शानदार तिमाही वित्तीय परिणामों से टाइटन कंपनी (Titan Company) के शेयर ने आज 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ।

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में टाइटन कंपनी (Titan Company) के शुद्ध मुनाफे में 96.7% का इजाफा हुआ है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 121 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 238 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा इसका शुद्ध राजस्व 2,827 करोड़ रुपये से 42.2% बढ़ कर 4,021 करोड़ रुपये, एबिटा 27.2% बढ़त के साथ 365 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 9.1% रहा। बीएसई में टाइटन कंपनी का शेयर गुरुवार के 557.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 563.55 रुपये पर खुला और 616.15 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.50 बजे यह 54.55 रुपये या 9.78% की मजबूती के साथ 612.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!