शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) जून में सबसे तेज 4जी इंटरनेट : ट्राई रिपोर्ट

reliance jio logo

दूरसंचार नियामक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार जून महीने में रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 4जी इंटरनेट की गति सबसे तेज रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस जियो का 4जी इंटरनेट पिछले 7 महीनों से लगातार सबसे तेज रहा, जिसकी जून में औसत डाउनलोड गति 18 मेगाबाइट प्रति सेकंड से अधिक रही। वहीं भारती एयरटेल 8.91 मेगाबाइट की रफ्तार के साथ इस मामले में सबसे निचले पायदान पर रही। उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1651.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,660.55 रुपये पर खुला और 1,663.20 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 1.10 बजे यह 32.50 रुपये या 1.97% की गिरावट के साथ 1,619.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!