शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के लाभ में 11.75% गिरावट

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शुद्ध लाभ में 11.75% की गिरावट आयी है।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 870.60 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 768.3 करोड़ रुपये रहा। जीएसटी का नकारात्मक असर लाभ पर पड़ने के बावजूद कंपनी का राजस्व 10,524.7 करोड़ रुपये से 5.41% बढ़त के साथ 11,094 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका एबिटा मार्जिन 14.2% की तुलना में 13.1% रह गया। उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1,416.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,419.95 रुपये पर खुला और 1,424.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में महिंद्रा का शेयर 2.85 रुपये या 0.20% की हल्की गिरावट के साथ 1,414.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!