शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) का घाटा हुआ कम

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के शुद्ध घाटे में कमी आयी।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 169.45 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का घाटा 25 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा इसकी शुद्ध आमदनी 947 करोड़ रुपये से 4.2% घट कर 907 करोड़ रुपये और एबिटा 3.9% की गिरावट के साथ 90.6 करोड़ रुपये रह गया। उधर बीएसई में शुक्रवार को इंडियन होटल्स का शेयर 1.20 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 127.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 145.65 रुपये और निचला स्तर 88.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!