शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स (Gujarat State Fertilizers) के शेयर में 2.50% से अधिक की गिरावट

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स (Gujarat State Fertilizers) का शुद्ध मुनाफा 12.5% कम रहा।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 46.3 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका मुनाफा 40.5 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कंपनी का 1,082.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.7% गिरावट के साथ 1,176.3 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका एबिटा मार्जिन 9.5% की तुलना में 7.2% और एबिटा 17% की गिरावट के साथ 81.3 करोड़ रुपये रह गया। उधर बीएसई में गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स का शेयर 136.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 134.45 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 3.25 रुपये या 2.39% की गिरावट के साथ 133.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!