शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hidustan Construction) को मिला 763.57 करोड़ रुपये का ठेका

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hidustan Construction) को इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केन्द्र से 763.57 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका कलपक्कम के तटीय शहर में फास्ट रिएक्टर ईंधन चक्र संयंत्र की स्थापना के लिए मिला है। सिविल तथा इलेक्ट्रिकल कार्यों सहित इसकी स्थापना की अवधि का समय 48 महीने है। उधर बीएसई में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर 39.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 39.45 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 0.60 रुपये या 1.52% की बढ़त के साथ 40.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!