शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में टाटा स्टील (Tata Steel) का शुद्ध मुनाफा 345% अधिक रहा।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 209.43 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका मुनाफा 933 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कंपनी का राजस्व 25,896.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.6% बढ़त के साथ 30,973 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका एबिटा मार्जिन 12.6% की तुलना में 16.1% और एबिटा 51.9% की बढ़त के साथ 4,974 करोड़ रुपये रहा। बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 600.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 611.00 रुपये पर खुला और 622.15 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर को छुआ। करीब 9.40 बजे कंपनी का शेयर 21.05 रुपये या 3.51% की बढ़त के साथ 621.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!