शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया (Idea) - वोडाफोन (Vodafone) विलय योजना को मिली सेबी की सशर्त मंजूरी

आइडिया (Idea) और वोडाफोन (Vodafone) की 23 अरब डॉलर की विलय योजना को बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने सशर्त मंजूरी दे दी है।

इस सौदे में आइडिया से जुड़े एक मामले में सेबी द्वारा की जा रही जाँच, सार्वजनिक शेयरधारकों और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मंजूरी आवश्यक है। हाल ही में सीसीआई ने इस सौदे को मंजूरी दी थी। उधर बीएसई में आइडिया का शेयर 93.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 95.00 रुपये पर खुला और 91.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 0.97% की कमजोरी के साथ 92.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!