शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

31.1% बढ़ा कावेरी सीड (Kaveri Seed) का शुद्ध मुनाफा

सालाना आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में कावेरी सीड (Kaveri Seed) के शुद्ध मुनाफे में 31.1% की बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में प्राप्त हुए 154.3 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका मुनाफा 202.3 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी का राजस्व 494 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.6% की बढ़त के साथ 591 करोड़ रुपये और एबिटा 30.7% की बढ़त के साथ 207 करोड़ रुपये रहा। बीएसई में कावेरी सीड का शेयर 695.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 695.50 रुपये पर खुला और 653.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 37.95 रुपये या 5.46% की कमजोरी के साथ 657.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!