शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजस्व बढ़ने के बावजूद घटा मंगलम सीमेंट (Mangalam Cement) का मुनाफा

सालाना आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में मंगलम सीमेंट (Mangalam Cement) का शुद्ध मुनाफा 46.4% कम रहा।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में प्राप्त हुए 22.58 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका मुनाफा 12.10 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कंपनी का राजस्व 260 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.8% बढ़त के साथ 293.2 करोड़ रुपये और एबिटा 15.9% की गिरावट के साथ 40.40 करोड़ रुपये रह गया। बीएसई में मंगलम सीमेंट का शेयर 375.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 380.00 रुपये पर खुला तो सही, मगर कमजोर तिमाही नतीजों के कारण इसका रुख नीचे की ओर रहा। करीब पौने 1 बजे यह 8.45 रुपये या 2.25% की कमजोरी के साथ 366.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!