शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर (ARSS Infrastructure) की आवंटन समिति का बड़ा फैसला

आज एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर (ARSS Infrastructure) की शेयर आबंटन समिति बैठक हुई।

इस बैठक में वरीयता के आधार पर प्रमोटरों को 76 रुपये प्रति शेयर की दर से कुल 60 करोड़ रुपये के 78,94,736 इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दी गयी। उधर बीएसई में एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 60.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 60.25 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 58.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 1.25 रुपये या 2.08% की गिरावट के साथ 58.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!