शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुँच गया है।

टाटा मोटर्स इस समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर सबसे कमजोर शेयर है। कंपनी के शेयर में गिरावट इसके कमजोर तिमाही नतीजों के कारण जारी है, जिनमें इसका तिमाही लाभ 16.8% और राजस्व 9.6% घटा। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 416.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 399.90 रुपये पर खुला और 386.25 रुपये तक गिरा। करीब पौने 11 बजे यह 28.35 रुपये या 6.80% की कमजोरी के साथ 388.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!