शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फोर्ज (Bharat Forge) को मिला रक्षा मंत्रालय से ठेका

भारत फोर्ज (Bharat Forge) को रक्षा मंत्रालय से 201.60 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

इसके तहत कंपनी सरकार को 2 सालों के भीतर 1,050 डुअल तकनीकी जाँच उपकरणों की आपूर्ति करेगी, जिनका निर्माण भारत में किया जायेगा। उधर बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर 1167.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,175.00 रुपये पर खुला और 1,198.80 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे इसमें 3.55 रुपये या 0.30% की बढ़त के साथ 1,171.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!