शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) के मुनाफे में 18% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) के मुनाफे में 18% बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी को लगातार 10वीं तिमाही में लाभ हुआ है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 149 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार कंपनी ने 175 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। वहीं स्पाइसजेट का राजस्व 1,543.96 करोड़ रुपये से 22.4% बढ़ कर 1,889.46 करोड़ रुपये, एबिटा 192.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.8% की वृद्धि के साथ 226.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 12.64% की तुलना में 12.1% रहा। हालाँकि बेहतर वित्तीय तिमाही नतीजों का इसके शेयर पर कोई असर नहीं दिख रहा है। बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 119.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 119.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 3.55 रुपये या 2.98% की कमजोरी के साथ 115.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!