शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैथवे केबल (Hathway Cable) को इस बार हुआ लाभ

हैथवे केबल (Hathway Cable) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी 53 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। हालाँकि कंपनी का राजस्व 57.1% की गिरावट के साथ 129 करोड़ रुपये रह गया, मगर एबिटा 16.3% की वृद्धि के साथ 50 करोड़ रुपये रहा। इस समय बाजार में बिकवाली के दबाव के कारण बेहतर वित्तीय तिमाही नतीजों का इसके शेयर पर कोई असर नहीं दिख रहा है। बीएसई में हैथवे का शेयर 30.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 29.65 रुपये पर खुला है। करीब 10.50 बजे यह 0.75 रुपये या 2.48% की कमजोरी के साथ 29.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!