शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) को हुआ 486.2 करोड़ रुपये का घाटा

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) को 486.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले बैंक को पिछले साल की समान अवधि में 100.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। साथ ही इसकी शुद्ध ब्याज आय 1,204 करोड़ रुपये से 4.8% घट कर 1,146.40 करोड़ रुपये, शुद्ध एनपीए 1.45 % बढ़ कर 9.56 % और प्रोविजन 750 करोड़ रुपये से 95.8% की वृद्धि के साथ 1,469.8 कोड़ रुपये रहे। उधर बीएसई में ओरिएंटल बैंक का शेयर 126.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 126.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 116.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 9.00 रुपये या 7.09% की कमजोरी के साथ 117.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!