शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेल (SAIL) को हुआ 801.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

सेल (SAIL) को अप्रैल-जून 2017 की तिमाही में 801.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही में 535.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। हालाँकि इस दौरान इसका राजस्व 10,335.7 करोड़ रुपये से 25.6% बढ़ कर 12,983.5 करोड़ रुपये और एबिटा घाटा 233.8 करोड़ रुपये की तुलना में 83.8 करोड़ रुपये रहा। उधर बीएसई में सेल का शेयर 56.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 55.55 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे यह 0.05 रुपये या 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 56.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!