शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विनती ऑर्गेनिक्स (Vinati Organics) के शेयर में 3% से अधिक उछाल

सोमवार के कारोबार में स्पेशियलिटी रसायन उत्पादक कंपनी विनती ऑर्गेनिक्स (Vinati Organics) का शेयर 3% से अधिक मजबूत हुआ है।

दरअसल विनती ऑर्गेनिक्स के निदेशक समूह ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में 2 रुपये प्रति वाले 2,00,000 शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दी थी, जिसका सकारात्मक असर आज कंपनी के शेयर पर दिख रहा है। बीएसई में विनती ऑर्गेनिक्स का शेयर 974.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 960.00 रुपये पर खुला, मगर इसने शुरू में ही रफ्तार पकड़ ली और 1,024.15 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12.30 बजे यह 29.85 रुपये या 3.06% की मजबूती के साथ 1,003.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!