शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) को हुआ 1,210 करोड़ रुपये का घाटा

भारतीय दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,210 करोड़ रुपये के घाटे में रही।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले साल समान तिमाही में 90 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस बीच कंपनी का राजस्व 33.6% घट कर 3,494 करोड़ रुपये और एबिटा 69.4% घट कर 446 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने शुक्रवार शाम को अपने वित्तीय नतीजे घोषित किये थे, जिनका कोई नकारात्मक असर आज इसके शेयर पर नहीं दिख रहा है। बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 20.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 20.80 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 21.35 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12.40 बजे यह 0.25 रुपये या 1.20% की मजबूती के साथ 21.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!