शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : कोल इंडिया, जेके टायर, ओएनजीसी, टीवीएस मोटर और एनबीसीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें कोल इंडिया, जेके टायर, ओएनजीसी, टीवीएस मोटर और एनबीसीसी शामिल हैं।

कोल इंडिया - कंपनी का तिमाही मुनाफा 23.3% घट कर 2,351.2 करोड़ रुपये रह गया।
बजाज हिंदुस्तान - बजाज हिंदुस्तान को अप्रैल-जून में 25.1 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
जेके टायर - कंपनी पहली तिमाही में 108 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
एमटीएनएल - एमटीएनएल को अप्रैल-जून में 703 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
सुवेन लाइफ साइंसेज - सुवेन लाइफ का तिमाही लाभ 32.6 करोड़ रुपये से घट कर 29.6 करोड़ रुपये रह गया।
फ्यूचर कंज्यूमर - फ्यूचर कंज्यूमर का तिमाही घाटा घट कर 15.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.4 करोड़ रुपये रह गया।
प्रेस्टीज एस्टेट्स - कंपनी का अप्रैल-जून मुनाफा 70 करोड़ रुपये के मुकाबले 119 करोड़ रुपये हो गया।
टीवीएस मोटर - कंपनी ने ऑनलाइन बाजार रेंटऑनगो में 24% हिस्सेदारी खरीदी।
ओएनजीसी - ओएनजीसी ने 5-6 साल में अपना उत्पादन दोगुना करने की योजना बनायी है।
एनबीसीसी - एनबीसीसी को अप्रैल-जून तिमाही में 61.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!