शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेके टायर (JK Tyre) का घाटा बढ़ा, शेयर में गिरावट

जेके टायर (JK Tyre) को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 108 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही में 100 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। साथ ही कंपनी का राजस्व 1,958 करोड़ रुपये से 1% घट कर 1,943 करोड़ रुपये और एबिटा 82% घट कर 70.5 करोड़ रुपये रह गया। उधर बीएसई में जेके टायर का शेयर 151.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 145.00 रुपये पर खुला और नीचे की ओर 140.00 रुपये तक फिसला। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 3.95 रुपये या 2.60% की कमजोरी के साथ 147.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!