शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए उछला टीवीएस मोटर (TVS Motor) का शेयर

आज टीवीएस मोटर (TVS Motor) के शेयर में 4.50% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

खबरों के अनुसार प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी ने बेंगलुरु स्थित ऑनलाइन बाजार स्टार्ट-अप रेंटऑनगो में 24% हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी ने इसके लिए स्टार्ट-अप के संचालक कंडिविजन सॉल्युशंस में 1.5 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस बीच बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 553.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 559.00 रुपये पर खुला और ऊपर की ओर 582.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर 25.80 रुपये या 4.66% की मजबूती के साथ 579.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!