शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) के मुनाफे में 37% वृद्धि दर्ज

साल दर साल आधार पर एनबीसीसी (NBCC) के 2017 की अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 37% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी का शुद्ध तिमाही पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 44.7 करोड़ रुपये मुकाबले 61.3 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी का राजस्व 1,557.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.1% की मामूली गिरावट के साथ 1,556.2 करोड़ रुपये और एबिटा 37.4% बढ़ कर 72.1 करोड़ रुपये हो गया। उधर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 206.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 210.55 रुपये पर खुला और ऊपर की ओर 212.45 रुपये तक चढ़ा। करीब 12 बजे एनबीसीसी का शेयर 2.75 रुपये या 1.33% की मजबूती के साथ 208.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!