शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के 20 लाख शेयरों में कारोबार

आज आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के 20 लाख शेयरों में ब्लॉक डील हुई है।

5 लाख शेयरों या 5 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों में हुई लेन-देन को ब्लॉक डील कहा जाता है। इस बीच आईडीएफसी बैंक के शेयर भाव पर ब्लॉत डील का सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में आईडीएफसी बैंक का शेयर 54.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 54.55 रुपये पर खुला और ऊपर की ओर 55.65 रुपये तक चढ़ा। करीब 2.35 बजे बैंक के शेयर में 0.90 रुपये या 1.65% की मजबूती के साथ 55.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!