शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने किया बचत खाता ब्याज दर में संशोधन

यस बैंक (Yes Bank) ने बचत खाता ब्याज दर में बदलाव किया है।

बैंक ने 1 लाख रुपये से 1 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक की राशि के लिए 6% ब्याज को बरकरार रखते हुए, 1 करोड़ रुपये और इससे अधिक के लिए ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती की है। साथ ही 1 लाख रुपये से कम की राशि के लिए ब्याज दर 6% से घटा कर 5% कर दी है।
इस बीच बीएसई में यस बैंक का शेयर 1,761.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 1,773.05 रुपये पर खुला है। उतार-चढ़ाव के बीच करीब 10.55 बजे बैंक का शेयर 1.05 रुपये या 0.06% की मजबूती के साथ 1,762.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!