शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) के शेयरों में हुई ब्लॉक डील

आज बीएसई में जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) के शेयरों में ब्लॉक डील हुई, जिसके बाद इसके शेयर भाव में और बढ़त देखी गयी।

करीब 11.27 बजे बीएसई में कंपनी के 38.6 लाख शेयरों में 16.50 रुपये प्रति के भाव पर सौदा हुआ। 5 लाख शेयरों या फिर 5 करोड़ रुपये के शेयरों में हुए सौदे को ब्लॉक डील कहा जाता है। वहीं बीएसई में कंपनी का शेयर 16.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 16.70 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे इसने तेज रफ्तार पकड़ी है। 12.20 बजे कंपनी का शेयर 2.15 रुपये या 13.11% की मजबूती के साथ 18.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!