शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने बचत खाता ब्याज दर घटायी

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने बचत बैंक खाते पर मिलने वाली ब्याज दर में 50 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

एचडीएफसी बैंक ने सूचना देते हुए कहा, जो ग्राहक अपने खाते में 50 लाख रुपये या उससे अधिक रखेंगे, उन्हें पहले की तरह सालाना 4% ब्याज मिलता रहेगा। मगर 50 लाख रुपये से कम राशि वाले ग्राहकों को अब 4% के बजाय सालाना 3.5% ब्याज ही मिलेगा। संशोधित दरें प्रवासी और गैर-प्रवासी दोनों ग्राहकों पर लागू होगी। नयी दरें 19 अगस्त से प्रभाव में आयेंगी। उधर बीएसई में बैंकं का शेयर 1,780.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 1,781.05 रुपये पर खुला और 1,764.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.30 बजे यह 11.90 रुपये या 0.67% की कमजोरी के साथ 1,768.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!