शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) बढ़ा सकती है अतिरिक्त सामान शुल्क

खबरों के अनुसार प्रमुख विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) अतिरिक्त सामान शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही है।

कंपनी यह शुल्क प्रति किलो 100 रुपये से बढ़ा कर 300 रुपये कर सकती है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) के उस फैसले पर रोक लगा दी है जिसमें चेक-इन के दौरान 15 से 20 किलो के बीच के बैगेज पर प्रति किलो 100 रुपये का तय शुल्क रखा गया था। इससे अब कंपनियाँ 15 से 20 किलो पर पहले की तरह अपने हिसाब से शुल्क लगा सकेंगी।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर सपाट 131.80 रुपये खुल कर 10.22 बजे 133.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.35 बजे कंपनी का शेयर 1.05 रुपये या 0.80% की मजबूती के साथ 132.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!