शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरती ड्रग्स (Aarti Drugs) के मुनाफे में 42.8% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर आरती ड्रग्स (Aarti Drugs) के 2017 की अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 42.8% गिरावट आयी।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 19.89 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार कंपनी का मुनाफा 11.3 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का राजस्व 315.4 करोड़ रुपये से 12.1% घट कर 277.2 करोड़ रुपये और एबिटा 25.8% घट कर 35.4 करोड़ रुपये रह गया।
इस बीच बीएसई में आरती ड्रग्स का शेयर 502.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 506.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 521.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 8.15 रुपये या 1.62% की मजबूती के साथ 511.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!