शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) ने रद्द की 84 उड़ानें

प्रमुख विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) ने विमानों के इंजनों में गड़बड़ी के कारण 84 उड़ानों को रद्द कर दिया।

खबरों के अनुसार प्रैट ऐंड व्हिटनी द्वारा आपूर्ति किये गये इंजनों के कारण कंपनी के लगभग 13 ए320 नव विमान खड़ें हैं, जिसके कारण कंपनी को उड़ानें रद्द करनी पड़ी। इससे पहले कंपनी को 21 जून से 3 जुलाई के बीच 661 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।
दूसरी ओर बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 1,276.50 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 1,247.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 6.20 रुपये या 0.49% की कमजोरी के साथ 1,270.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!