शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने बचत खाता ब्याज दर घटायी

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने बचत बैंक खाते पर दी जाने वाली ब्याज दर में 0.50% की कटौती कर दी।

बैंक ने 50 लाख रुपये या उससे अधिक पर 4% ब्याज दर को बरकरार रखते हुए, 50 लाख रुपये से कम राशि पर 4% के बजाय सालाना 3.5% ब्याज का ऐलान किया। हाल ही में ब्याज दरें घटाने वाला आईसीआईसीआई बैंक नवाँ भारतीय बैंक है। इसकी नयी ब्याज दरें आज से प्रभाव में आयेंगी। उधर शुक्रवार को बीएसई में बैंक का शेयर 0.65 रुपये या 0.22% की गिरावट के साथ 293.05 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 314.50 रुपये और निचला स्तर 217.39 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!