शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने लिया शेयरों की वापस खरीद का निर्णय

प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय व्यावसायिक परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने 13,000 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद का निर्णय लिया है।

आज कंपनी के निदेशक बोर्ड ने शुक्रवार के 923.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में 25% प्रीमियम के साथ 1,150 रुपये प्रति के भाव पर शेयरों की वापस खरीद तय की, जबकि इनका अंकित मूल्य 5 रुपये है। उधर शुक्रवार को बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 98.05 रुपये या 9.60% की कमजोरी के साथ 923.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,080.70 रुपये और निचला स्तर 884.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!