शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) ने किये बिक्री और उत्पादन आँकड़े घोषित

एनएमडीसी (NMDC) ने जुलाई में किये लौह अयस्क के उत्पादन और बिक्री के नतीजे प्रस्तुत कर दिये हैं।

कंपनी ने जुलाई में 1.09 करोड़ टन (छत्तीसगढ़ में 0.68 करोड़ टन और कर्नाटक में 0.40 करोड़ टन) लौह अयस्क का उत्पादन किया, जबकि कुल 1.20 करोड़ टन (कर्नाटक में 0.45 करोड़ टन और छत्तीसगढ़ में 0.75 करोड़ टन) की बिक्री की।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 2.65 रुपये या 2.15% की कमजोरी के साथ 120.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 152.50 रुपये और निचला स्तर 100.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!