शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) करेगी 52,000 करोड़ रुपये का निवेश

इंडियन ऑयल (Indian Oil) ओडिशा सरकार के साथ किये समझौते के तहत पारादीप रिफाइनरी में 52,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

करार के तहत पेट्रोकेमिकल परिसर की स्थापना के अलावा ओडिशा सरकार कर रियायतें बहाल करने और 15 साल तक 700 करोड़ रुपये सालाना का ब्याज-मुक्त कर्ज उपलब्ध कराने के लिए तैयार हो गयी है। इससे पहले ओडिशा सरकार ने 22 फरवरी को तेल कंपनी को पत्र लिख कर अपने पहले किये गये करार को समाप्त करने की जानकारी दी थी। इसके बाद कंपनी ने राज्य सरकार के फैसले को अदालत में चुनौती देकर वैट देना बंद कर दिया था। अब नये समझाौते से विवाद समाप्त हो गया है। इस बीच बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 426.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 433.00 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 9 बजे यह 5.20 रुपये या 1.22% की तेजी के साथ 432.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!