शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैकनली भारत (Mcnally Bharat) को मिला ठेका, शेयर चढ़ा

मैकनली भारत (Mcnally Bharat) को 514 करोड़ रुपये मूल्य का ईपीसी ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका 8 एमटीपीए क्षमता वाले कोयला हैंडलिंग प्लांट की इंजिनियरिंग, प्रोक्युरमेंट ऐंड कंस्ट्रक्शन तथा ओडिशा के सुंदरपुर जिले में ओडिशा कोयला ऐंड पावर की मनोहरपुर कोयला खान की संचालन तथा रखरखाव के लिए मिला है। इसके बाद बीएसई में मैकनली भारत का शेयर सोमवार के 68.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में 71.40 रुपये पर खुला है। सुबह 9.35 बजे यह 3.25 रुपये या 4.74% की मजबूती के साथ 71.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!