शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences) की विदेशी निवेश सीमा में इजाफा

एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences) की चुकता पूँजी में अब विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) / विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) 24% के बजाय 49% तक निवेश कर सकेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने एख अधिसूचना के जरिये इसकी घोषणा की है, जिसमें कंपनी की चुकता पूँजी में एनआरआई निवेश सीमा भी 10% से बढ़ा कर 24% करने की जानकारी दी गयी है। दूसरी ओर बीएसई में एरिस लाइफसाइंसेज का शेयर मंगलवार के 586.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 595.05 रुपये पर खुला है। हरे निशान में खुलने के बाद सुबह करीब 9.50 बजे यह 8.95 रुपये या 1.53% की मजबूती के साथ 595.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!