शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केयर रेटिंग्स (CARE Ratings) के मुनाफे और राजस्व में हुई वृद्धि

साल दर साल आधार पर केयर रेटिंग्स (CARE Ratings) के अप्रैल-जून तिमाही शुद्ध मुनाफे में 16.4% की बढ़त हुई है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 30.6 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार कंपनी का मुनाफा 35.5 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी का राजस्व 57.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.5% अधिक 61.4 करोड़ रुपये और एबिटा 27.5% बढ़ कर 18.1 करोड़ रुपये रहा। इस बीच बीएसई में केयर रेटिंग्स का शेयर मंगलवार के 1,503.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,520.00 रुपये पर खुला और 1,540.90 रुपये तक चढ़ा। करीब 11.55 बजे कपनी का शेयर 19.40 रुपये या 1.29% की मजबूती के साथ 1,523.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!